कर्ज से परेशान डॉक्टर दंपति ने की आत्महत्या दोनों पति-पत्नी सरकारी डॉक्टर थे।

राजधानी टी व्ही न्यूज 20 जनवरी 2024

सागर : सागर जिले के बीना में कर्ज से परेशान होकर डॉक्टर दंपती ने अपने घर में सुसाइड कर लिया।

दोनो सरकारी सेवा में थे। पति का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पटना से एमबीबीएस कर रहा उनका बेटा शनिवार सुबह जब सात बजे बीना लौटा तब घटना का पता चला। बेटे ने पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और सागर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

सरकारी सेवा में थे पति पत्नी

पुलिस ने बताया कि डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे। डॉ. बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। वहीं, डॉ. मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। बीना थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि घर में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है।

 

तीन साल पहले बेटी ने भी दी थी जान

डा बलबीर व मंजू कैथोरिया के एक पुत्र व एक पुत्री थी। पुत्री ने तीन साल पहले पढ़ाई के प्रेशर में आकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। बेटा प्रतीक पटना एम्स से एमबीबीएस कर रहा है। बेटे की रात 10 बजे के आसपास अपने पिता से बात हुई थी, उसका बीना आने के लिए निकल रहा था। सुबह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे खुले हुए मिले। अंदर गया तो माता, पिता को मृत पड़े हुए थे जिसकी सूचना पड़ोसियों को एवं पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर दोनों सबों को पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *