मध्य प्रदेश में जारी है सर्दी का सितम,कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है,

 

नौगांव सबसे ज्यादा रहा ठंडा

 

नौगांव ।। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट होने से कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन और भी ठंडे होने वाले हैं, क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। ठंड के कारण आम लोगों की रफ्तार थमी नजर आई हुई है।

 

नौगांव और उमरिया सबसे ज्यादा ठंडा रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा उमरिया और नौगांव रहा, उमरिया में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री के पास पहुंच गया तो छतरपुर जिले का नौगांव इससे भी ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। नौगांव में जिस तरह की ठंड पड़ रही है, उससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर है, क्योंकि कड़ाके की ठंड में किसी का बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा है। लोग दिन रात घरों से बाहर निकलने पर अलाव के सहारे रहते हैं।

 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले एक दो दिन बाद कई जिलों में शीतलहर चलेगी। क्योंकि हिमालय में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे उत्तर भारत की तरफ से तेज हवाओं के चलते और ठंडी बड़ रही हैं, ऐसे में प्रदेश में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

वहीं लगातार पड़ रही ठंड के बाद मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि ठंड की वजह से मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही हैं, जबकि ठंड के मौसम में कोहरे और सर्दी से बचाव जरूरी है, खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *