लोकसभा के लिए सागर संभाग क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित।
अंशुल यादव सागर:- भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरो शोरो से जुट गई है और पूरे प्रदेश को विभिन्न क्लस्टरों में बांटा गया है प्रत्येक क्लस्टरों को संभाग के आधार पर बांटा गया है सागर संभाग क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले चार लोकसभा के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है भूपेंद्र सिंह ने आज पहली बार दमोह पहुंचने के साथ ही पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और फिर दमोह में एक निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित किया है।